उत्तराखंड में शख्स ने की अपने ही परिवार की 3 महिलाओं की हत्या, पत्नी संग हुआ फरार
पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में शुक्रवार सुबह एक शख्स ने किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद गुस्से में अपने ही परिवार की तीन महिलाओं (ताई, चचेरी बहन व कज़न की पत्नी) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी पत्नी को साथ लेकर फरार हो गया।