उत्तराखंड में श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी ने की पूजा

उत्तराखंड में शुक्रवार सुबह 6:25 बजे केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मंदिर में पूजा अर्चना की। गौरतलब है, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली ने 2 मई को प्रस्थान किया था जिसके केदारनाथ धाम पहुंचने पर कपाट खोले गए।

Load More