उत्तराखंड में सड़क हादसे में 3 कांवड़ियों की हुई मौत, गुस्साए कांवड़ियों ने लगाई कार में आग
हरिद्वार (उत्तराखंड) में रविवार को बाइक सवार 3 कांवड़ियों की डंपर से टक्कर लगने के बाद मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे से गुस्साए अन्य कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए एक कार को रोककर उसमें आग लगा दी। अधिकारियों के मुताबिक, दमकल व पुलिस टीम ने आग पर काबू पाया और कांवड़ियों को समझाकर मामला शांत किया।