उत्तराखंड में सड़े गन्ने लेकर ट्रैक्टर पर विधानसभा पहुंचे विधायक, वीडियो हुआ वायरल
हरिद्वार (उत्तराखंड) की खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार बुधवार को सड़े हुए गन्ने लेकर ट्रैक्टर पर विधानसभा पहुंचे जिसका एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। विधायक ने कहा, "मैं सड़े हुए गन्ने इसलिए विधानसभा लेकर आया हूं ताकि किसानों को इस फसल के लिए दिए जा रहे ₹1,100 प्रति बीघा के मुआवज़े पर सरकार को कुछ शर्म आए।"