उत्तराखंड में सुरंग में फंसे मज़दूरों के लिए पूजा करते दिखे टनलिंग एक्सपर्ट अर्नोल्ड
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) की सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 मज़दूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच टनलिंग एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स को मज़दूरों के लिए पूजा करते देखा गया। एक वीडियो में वह मंदिर के बाहर ज़मीन पर बैठे दिख रहे हैं। इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया था कि सभी श्रमिकों को जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा।