उत्तराखंड में हाईवे पर ब्रेक फेल होने के बाद पहाड़ से टकराया वाहन, 8 श्रद्धालु घायल
उत्तराखंड में गंगोत्री हाईवे पर सोनगाड़ के पास अचानक ब्रेक फेल होने के चलते एक वाहन पहाड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाहन में 18 तीर्थयात्री सवार थे जिसमें से 8 तीर्थयात्रियों को हल्की चोटें आई हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, सभी तीर्थयात्री गंगोत्री धाम के दर्शन को जा रहे थे।