उत्तराखंड में हुई दुर्घटना में 6 लोगों की मौत, 1 शख्स लापता: पुलिस
उत्तराखंड में रविवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास हुई बस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और एक शख्स अब भी लापता है। पुलिस ने बताया, "बस में कुल 35 लोग सवार थे, एक घायल का बचाव अभियान जारी है, 27 घायलों को उत्तरकाशी भेज दिया गया है और वे सभी सुरक्षित हैं।"