उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण की संख्या एक-एक हज़ार बढ़ाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि चार धाम यात्रा के लिए भक्तों की भारी भीड़ के कारण सरकार ने चारों धामों में तीर्थयात्रियों के पंजीकरण की संख्या 1000-1000 बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण कराना अनिवार्य है और सत्यापन के लिए सभी पुलिस चौकियों पर कड़ाई और नियमित रूप से इसकी जांच की जाएगी।

Load More