उत्तराखंड सरकार ने ज़मीन धंसने से प्रभावित जोशीमठ में पुनर्वास के लिए जारी किए ₹45 करोड़

उत्तराखंड सरकार ने जोशीमठ में ज़मीन धंसने से प्रभावित भवनों के मालिकों व परिवारों से जुड़े विशेष पुनर्वास पैकेज और एकमुश्त ग्रांट के लिए ₹45 करोड़ जारी किए हैं। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हर प्रभावित परिवार को तत्काल ₹1.5 लाख अंतरिम सहायता देने का एलान करते हुए पारदर्शी वितरण के लिए 11-सदस्यीय समिति गठित की है।

Load More