उत्तराखंड सरकार ने जोशीमठ के पुनर्वास के लिए केंद्र से मांगा ₹2,000 करोड़ का पैकेज
जोशीमठ (उत्तराखंड) में ज़मीन धंसने से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से ₹2,000 करोड़ का पैकेज मांगा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जोशीमठ पर तैयार रिपोर्ट पीएमओ को सौंपी है। मुख्यमंत्री के सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि स्थानांतरित किए गए 995 लोग सुरक्षित स्थानों पर रह रहे हैं।