उत्तराखंड सरकार ने मदरसों को 1 महीने में शिक्षा विभाग में पंजीकरण कराने का दिया आदेश
उत्तराखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चंदन राम दास ने कहा है कि राज्य के मदरसों को शिक्षा विभाग में पंजीकरण कराने के लिए 1 महीने का अल्टीमेटम दिया गया है और ऐसा नहीं करने पर उन्हें बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "पंजीकरण नहीं कराने से मदरसों के छात्रों को 5वीं के बाद नया दाखिला लेने में परेशानी होती है।"