उत्तराखंड सरकार ने रामदेव की दवा कंपनियों के 14 उत्पादों के लाइसेंस किए निलंबित: रॉयटर्स
रॉयटर्स के मुताबिक, उत्तराखंड सरकार ने योगगुरु रामदेव की दवा कंपनियों द्वारा बनाए गए 14 उत्पादों के मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। बकौल रॉयटर्स, ये लाइसेंस उत्पादों के प्रभाव को लेकर 'भ्रामक विज्ञापन' प्रकाशित करने के चलते निलंबित किए गए हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव से 'भ्रामक विज्ञापनों' को लेकर सार्वजनिक माफी मांगने को कहा था।