उत्तराखंड सीएम धामी के आवास में तैनात कमांडो की गोली लगने से हुई मौत, खुदकुशी की आशंका
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास में तैनात एक कमांडो की गोली लगने से मौत हो गई है और आशंका है कि उसने खुदकुशी की है। बकौल रिपोर्ट्स, कमांडो 2016 से सीएम आवास में तैनात था। एक अधिकारी ने कहा, "यह स्पष्ट नहीं है कि कमांडो की मौत आत्महत्या से हुई है या गलती से गोली चलने से।"