उत्तराखंड सीएम धामी ने चंपावत में हुए उप-चुनाव में 55,000 से अधिक वोटों से हासिल की जीत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में हुए उप-चुनाव में 55,000 से अधिक वोटों से जीत हासिल कर मुख्यमंत्री का पद बरकरार रखा है। धामी को 58,258 (कुल वोट का 92.94%) वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी निर्मला गहतोड़ी (कांग्रेस) को 3,233 वोट ही मिले। धामी ने उन्हें समर्थन देने के लिए चंपावत की जनता का धन्यवाद किया है।

Load More