उत्तराखंड से पीएम को चटनी भेजने वाली महिला को स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया गया आमंत्रित
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर से 1,700 खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें उत्तराखंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चटनी भेजनी वाली महिला सुनीता रौतेल भी शामिल हैं। सुनीता ने खुशी जताते हुए कहा, "हमारी चटनी को पीएम मोदी ने पसंद किया।"