उत्तरायण पर्व के दौरान गुजरात में युवक ने काटी अमित शाह की पतंग, वीडियो हुआ वायरल
उत्तरायण पर्व के दौरान गुजरात में राजवीर नामक युवक ने गृह मंत्री अमित शाह की पतंग काट दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में शाह मुस्कुराते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं, वीडियो में युवक को शाह की पतंग काटने के बाद 'हमने अमित काका की पतंग काट दी' कहते हुए सुना जा सकता है।