उद्धव ठाकरे किसी को मराठी सिखाना नहीं चाहते, बस राजनीति कर रहे: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

महाराष्ट्र में भाषा विवाद के बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा है कि उन्होंने मराठी सीखना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, "हमने उद्धव ठाकरे (शिवसेना यूबीटी प्रमुख) को मौका दिया कि आप हमें मराठी सिखा दीजिए लेकिन उन्होंने यह लाभ नहीं लिया...उनकी रुचि किसी को मराठी सिखाने में नहीं बल्कि मराठी के नाम पर राजनीति करने में है।"

Load More