उद्धव ठाकरे ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर 5 नेताओं को शिवसेना से निकाला
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण 5 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। इनमें भिवंडी के पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रे, विश्वास नांदेकर, चंद्रकांत घुगुल, संजय अवारी और प्रसाद ठाकरे शामिल हैं जिन्हें पार्टी ने अल्टीमेटम भी दिया था। दरअसल, रूपेश म्हात्रे ने भिवंडी पूर्व विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था।