उद्धव ठाकरे ने फडणवीस को लेकर कहा- अगर वह पीएम पद पर दावेदारी करें तो मेरी पार्टी देगी समर्थन
शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के 'हितैषी' हैं और अगर वह प्रधानमंत्री पद पर दावेदारी करेंगे तो उनकी पार्टी फडणवीस का समर्थन करेगी। उन्होंने आगे कहा, "अगर फडणवीस घोषणा करते हैं कि वह पीएम पद की तैयारी कर रहे हैं तो क्या वह अपनी पार्टी में बने रह पाएंगे?"