उद्धव ने की सावरकर को भारत रत्न देने की मांग, कहा- उनके बारे में बोलना बंद करे कांग्रेस
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाहरलाल नेहरू के बारे में और कांग्रेस को वीर सावरकर पर बोलना बंद कर देना चाहिए। वे दोनों अपनी ओर से सही थे।" उद्धव ने कहा, "बीजेपी वीर सावरकर को भारत रत्न क्यों नहीं दे रही है?"