उद्धव ने टूट के बीच की शिवसेना UBT चीफ पद छोड़ने की पेशकश, कहा- कांग्रेस में विलय नहीं होगा
शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे ने पार्टी सांसदों की बगावत के बीच अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की है। उन्होंने कहा, "मैं संघर्ष से पीछे हटने वाला नहीं हूं लेकिन जिस दिन आपको लगे कि मैं इस ज़िम्मेदारी के लिए सही नहीं हूं उसी दिन मैं यह पद छोड़ दूंगा।" उन्होंने कांग्रेस में पार्टी के विलय का खंडन किया है।