उद्धव ने राज ठाकरे को कभी उभरने नहीं दिया, वह आधुनिक दुर्योधन हैं: शिवसेना
शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रवक्ता व सांसद नरेश म्हस्के ने शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे को 'आधुनिक दुर्योधन' कहा है। उन्होंने कहा कि उद्धव ने चचेरे भाई राज ठाकरे को कभी बालासाहेब ठाकरे की अविभाजित शिवसेना में उभरने नहीं दिया। म्हस्के ने कहा, "उद्धव का राज के प्रति हालिया झुकाव उनकी घटती लोकप्रियता...और वोट बैंक बचाने की हताशा को दर्शाता है।"