जालंधर (पंजाब) के उद्योगपति नितिन कोहली गुरुवार को 'आप' में शामिल हो गए। इस दौरान 'आप' के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा, "खुशी की बात है कि पंजाब के उद्योगपति 'आप' सरकार में विश्वास रखते हुए पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।" कोहली को जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र का 'हलका' इंचार्ज बनाया गया है।