उद्योगपति व टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (86) को रविवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, उनका ब्लड प्रेशर काफी गिर गया था और उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नज़र रख रही है।