उदय कोटक ने शेयर किया अपना त्यागपत्र; कहा- बेटे की शादी के कार्यक्रम की योजना बन रही
कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी और सीईओ उदय कोटक ने अपना हस्तलिखित त्यागपत्र 'X' पर शेयर करते हुए लिखा है, "अगले कुछ महीनों में व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं में व्यस्त रहने वाला हूं। मेरे बड़े बेटे की शादी के कार्यक्रम की योजना बन रही है।" कोटक के बेटे जय ने पूर्व मिस इंडिया अदिति से मई में सगाई की पुष्टि की थी।