उदयपुर में पूर्व राजपरिवार के विवाद के बीच चौथे दिन भी बंद है सिटी पैलेस, दुकानें खुलीं
उदयपुर (राजस्थान) में पूर्व राजपरिवार में राज तिलक की रस्मों को लेकर 3 दिन से चल रहा विवाद थम गया है लेकिन सिटी पैलेस का गेट चौथे दिन भी बंद है। इलाके में दुकानें भी खोल दी गई हैं। यह विवाद मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद खत्म हुआ और दोनों पक्षों को सिटी पैलेस में धूणी दर्शन करवाए गए।