उदयपुर हत्याकांड के चश्मदीद गवाह राजकुमार को हुआ ब्रेन हैमरेज, 6 घंटे तक चला ऑपरेशन
उदयपुर (राजस्थान) के कन्हैयालाल हत्याकांड के चश्मदीद गवाह राजकुमार शर्मा को ब्रेन हैमरेज होने के बाद सोमवार को महाराणा भूपाल अस्पताल में उनका ऑपरेशन हुआ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आदेश पर ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों की एक टीम ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जयपुर से उदयपुर भेजी गई। आरएनटी कॉलेज के प्रिंसिपल लखन पोसवाल के अनुसार, ऑपरेशन करीब 6 घंटे तक चला।