उदयपुर हत्याकांड केस में एनआईए ने 9 ठिकानों पर की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री बरामद
एनआईए ने उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों और संदिग्धों से जुड़े 9 ठिकानों पर मंगलवार को शहर में छापेमारी की। बकौल एनआईए, छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री ज़ब्त की गई। गौरतलब है, नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने को लेकर 28-जून को उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई थी।