उदयपुर हत्याकांड मामले में 9वें आरोपी की हुई गिरफ्तारी, हत्या की साज़िश में था शामिल
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उदयपुर (राजस्थान) के दर्ज़ी कन्हैया लाल की हत्या के मामले में मुस्लिम खान नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। खान इस मामले में गिरफ्तार होने वाला 9वां आरोपी है। बकौल एनआईए, खान हत्या की साज़िश में शामिल था। गौरतलब है, 28 जून को कन्हैया की उनकी दुकान में गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी।