उद्घाटन के 1 हफ्ते के भीतर ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा धंसा, वीडियो आया सामने
जालौन (उत्तर प्रदेश) में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा धंस गया जिसका वीडियो सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जुलाई को इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था और इसका निर्माण ₹14,850 करोड़ की लागत से किया गया है। यूपी कांग्रेस ने इसका वीडियो शेयर कर लिखा है, "बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का यह गड्ढा, गबन की गाथा गा रहा है।"