उद्घाटन के बाद आंध्र में समुद्र की लहरों में 'बहा' फ्लोटिंग ब्रिज, सत्तारूढ़ दल ने किया खंडन
विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में उद्घाटन के अगले ही दिन एक फ्लोटिंग ब्रिज कथित तौर पर समुद्र की तेज़ लहरों में बह गया। एक वीडियो में ब्रिज का एक हिस्सा समुद्र में तैरता दिख रहा है। हालांकि, राज्य के सत्तारूढ़ दल वाईएसआर कांग्रेस ने इस दावे का खंडन कर कहा कि क्रू ने रखरखाव के मद्देनज़र रैंप जॉइंट को हटाया था।