उद्घाटन से पहले 'अयोध्या धाम जंक्शन' को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को 'अयोध्या धाम जंक्शन' को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को इस पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। गौरतलब है कि 'अयोध्या धाम जंक्शन' का पहला चरण ₹240 करोड़ से अधिक की लागत से विकसित किया गया है।