उद्घाटन से पहले द्वारका में बनकर तैयार हुए नए सिग्नेचर ब्रिज की तस्वीरें आईं सामने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को द्वारका (गुजरात) में बनकर तैयार हुए ओखा-बेट द्वारका सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। 2.5 किलोमीटर का यह ब्रिज करीब ₹978 करोड़ में बनकर तैयार हुआ है। इस ब्रिज के दोनों तरफ फुटपाथ पर भगवद गीता के श्लोकों और भगवान कृष्ण की तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया है।