उद्घाटन से पहले बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनैशनल एयरपोर्ट के टी-2 की तस्वीरें हुईं वायरल
बेंगलुरु (कर्नाटक) के केम्पेगौड़ा इंटरनैशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 की तस्वीरें उद्घाटन से पहले वायरल हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 नवंबर को लगभग ₹5,000 करोड़ की लागत से बने इस टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इस टर्मिनल को गार्डन सिटी (बेंगलुरु) की तरह डिज़ाइन किया गया है जिससे यहां चलते हुए यात्रियों को बगीचे में चलने का अनुभव होगा।