उद्धव और शिंदे गुट से शिवसेना में बहुमत साबित करने के लिए ईसी ने 8 अगस्त तक मांगा जवाब
चुनाव आयोग ने शिवसेना पर दावा करने को लेकर बहुमत साबित करने के लिए एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट को नोटिस जारी कर 8-अगस्त तक जवाब दाखिल करने को कहा है। गौरतलब है, इससे पहले शिंदे गुट ने हाल ही में आयोग को पत्र लिखा था और शिवसेना का चुनाव चिन्ह ‘धनुष-बाण’ उन्हें आवंटित करने की मांग की थी।