उद्धव के चुनाव प्रचार से शिवसेना (यूबीटी) से अधिक सहयोगी दलों को फायदा हुआ: बीजेपी
महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे की तबीयत ठीक नहीं थी लेकिन फिर भी उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में जमकर प्रचार किया। उन्होंने कहा, "हलांकि, चुनाव के परिणाम बताते हैं कि उद्धव के चुनावी प्रचार से शिवसेना (यूबीटी) से अधिक एनसीपी (शरद पवार गुट) और कांग्रेस को फायदा हुआ है।"