उद्धव ठाकरे के घर में मिला कोबरा, नेता ने सांप पकड़ने वालों के साथ खिंचवाई तस्वीर
शिवसेना (यूबीटी) के नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास 'मातोश्री' में रविवार को 4 फीट लंबा कोबरा मिला। सांप एक वॉटर टैंक के पास छिपा हुआ था और उसे रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक वास में छोड़ दिया गया है। वहीं, उद्धव ने सांप को रेस्क्यू करने वाले लोगों के साथ तस्वीर खिंचवाई।