उद्धव ठाकरे गुट ने ईसी को लिखा पत्र, चुनाव चिह्न दिए जाने में पक्षपात का लगाया आरोप
शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट ने चुनाव आयोग द्वारा दिए गए पार्टी के नए चुनाव चिह्न और नाम को लेकर आपत्ति जताई है। आयोग को लिखे पत्र में उद्धव गुट ने कहा कि पार्टी को चिह्न और नाम जारी करने की प्रक्रिया गंभीर रूप से पक्षपाती लगती है। आयोग ने ठाकरे गुट को ‘जलती हुई मशाल’ चुनाव चिह्न दिया था।