उद्धव ठाकरे ने 'INDIA' ब्लॉक की बैठक में नहीं लिया हिस्सा
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आयोजित 'INDIA' ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं हुए। उद्धव की ओर से शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत, अनिल देसाई और अरविंद सावंत इस बैठक में शामिल हुए। शिवसेना (यूबीटी) ने महाराष्ट्र में 9 सीटें जीती हैं।