उद्धव ठाकरे पहुंचे ईसी, कहा- हमारी बात सुने बिना पार्टी सिंबल पर पारित न करें कोई आदेश

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग में एक कैविएट फाइल की है। उन्होंने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि यदि एकनाथ शिंदे (मुख्यमंत्री) शिवसेना के चुनाव चिन्ह का दावा करते हैं तो हमारी बात सुने बिना कोई आदेश पारित न करें। गौरतलब है, शिंदे गुट का दावा है कि असली शिवसेना वही हैं।

Load More