उद्धव ने की महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव की मांग, कहा- पार्टी का चिह्न कोई नहीं छीन सकता
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने राज्य में मध्यावधि चुनाव की मांग की है। वहीं, ठाकरे ने पार्टी के चुनाव चिह्न पर शिवसेना के बागी (मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे) गुट के दावे को लेकर कहा, "'तीर और कमान' शिवसेना का चिह्न है और इसे हमसे कोई नहीं छीन सकता।" बकौल उद्धव, शिवसेना को कोई नुकसान नहीं होगा।