उद्धव व शिंदे गुट में से किसी को भी शिवसेना के चुनाव चिह्न के इस्तेमाल की नहीं मिली अनुमति

चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि आगामी अंधेरी पूर्व उप-चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के गुट और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट में से किसी को भी शिवसेना के चुनाव चिह्न 'धनुष-बाण' के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी। चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार, दोनों गुटों को अलग-अलग चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

Load More