उद्धव शेर के बेटे हैं, एससी से न्याय मिलेगा: उद्धव गुट से शिवसेना का नाम छिनने पर केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मुंबई (महाराष्ट्र) में शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात के दौरान उनसे शिवसेना का नाम व सिंबल छिनने पर कहा, "इन्हें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा।" उन्होंने कहा, "इनके पिता (बालासाहेब ठाकरे) शेर थे और उद्धव शेर के बेटे हैं। उद्धव को पूरे महाराष्ट्र का समर्थन प्राप्त है।"