उद्धव से मिलने के बाद मुंबई में नीतीश कुमार ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से की मुलाकात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। नीतीश ने पवार संग प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "बीजेपी जो कर रही है उसके खिलाफ विपक्षी दलों का एकजुट होना देश के हित में होगा।" इससे पहले नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने मातोश्री में उद्धव ठाकरे के साथ मुलाकात की थी।