उद्योगपति आनंद महिंद्रा को मिला पद्म भूषण पुरस्कार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया है। इसे लेकर महिंद्रा ग्रुप ने ट्वीट किया, "आनंद महिंद्रा को...पद्म भूषण मिलते देखकर हम कृतज्ञता और सम्मान से अभिभूत हैं।" बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अनिल प्रकाश जोशी को भी पद्म भूषण पुरस्कार मिला।

Load More