उधारी के दलदल में फंसे पाकिस्तान के ऊपर किस देश का कितना है कर्ज़?
मनीकंट्रोल के मुताबिक, उधारी के दलदल में फंसे पाकिस्तान पर कुल सरकारी कर्ज़ अब 76 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपए से ज़्यादा हो गया है। इस साल पाकिस्तान को जो $23 बिलियन चुकाने हैं उनमें से $12 बिलियन ऐसे हैं जो 'मित्र' देशों सऊदी अरब ( $5 बिलियन, चीन ($4 बिलियन), यूएई ($2 बिलियन) और कतर ($1 बिलियन) के हैं।