उधार लेकर फीस चुकाई थी: IAS कोचिंग में जान गंवाने वाली छात्रा के दूधिया पिता
दिल्ली के राव आईएएस स्टडी सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के चलते जान गंवाने वाले 3 विद्यार्थियों में शामिल श्रेया यादव के दूधिया पिता राजेंद्र यादव ने कहा है कि उन्होंने उधार लेकर श्रेया की फीस भरी थी। अंबेडकर नगर (यूपी) निवासी यादव ने कहा, "हम चाहते थे कि वह अपने पैरों पर खड़ी हो।"