उधर कोई पुलिस वाला नहीं था: पहलगाम हमले में मारे गए महाराष्ट्र के रेलवे इंजीनियर की पत्नी
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए महाराष्ट्र के रेलवे इंजीनियर अतुल मोने की पत्नी अनुष्का मोने ने कहा, "उधर कुछ सुरक्षा (होनी) चाहिए पर्यटन स्थल है।" अनुष्का ने कहा, "मेरे पति ने कहा 'गोली मत मारो' लेकिन आतंकवादियों ने उन्हें शूट कर दिया।" उन्होंने कहा, "हमारे सामने सबको मारा, उधर कोई पुलिस वाला नहीं था।"