उन्नाव बस हादसे में मरने वालों में बिहार के 7 लोग हैं शामिल, सीएम ने किया मुआवज़े का एलान
उन्नाव (यूपी) में बुधवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए बस हादसे में मरने वालों में बिहार के 7 लोग भी शामिल हैं। बकौल रिपोर्ट्स, ये लोग बिहार से दिल्ली जा रहे थे। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख जताते हुए हादसे में मरने वाले बिहार के निवासियों के परिजन को ₹2-2 लाख मुआवज़ा देने का एलान किया है।