UP में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर चलती बस में लगी आग, सुरक्षित निकाले गए 60 बच्चे और 3 शिक्षक
उन्नाव (यूपी) में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार शाम कानपुर के गुरुनानक मॉडर्न स्कूल के 60 बच्चों और 3 शिक्षकों से भरी बस में आग लग गई। चालक ने समय रहते बस रोकी और उसपर सवार सभी सुरक्षित निकाल लिए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दमकल की टीम ने 5,000 लीटर पानी से आग बुझाई। आग के कारणों की जांच जारी है।